सियासी समीकरण साधने के लिए BJP ने दिल्ली में खींची 'लंबी रेखा', सभी वर्गों को भगवा पार्टी ने ऐसे साधा

Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली के लिए भाजपा जिस तरह का सीएम चाह रही थी उस खांचे में रेखा गुप्ता पूरी तरह से फिट बैठी हैं। इससे राजनीति में महिलाओं की सशक्त दावेदारी के भाजपा के वादे और दावे को मजबूती मिली है। दिल्ली की 40 विधानसभा सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। इनमें से 72.5 फीसदी सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है।

Delhi New CM Rekha Gupta: मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अक्सर चौंकाती आई है। दिल्ली में सीएम चेहरा कौन होगा, इस पर भी तरह-तरह के कयास लग रहे थे। फिर भी माना जा रहा था कि भाजपा किसी नए नाम की घोषणा कर अटकलों को गलत साबित कर सकती है लेकिन इस बार उसने चौंकाया नहीं। इस बार उसने मीडिया में चलने वाले नामों में से ही सीएम पद के लिए रेखा गुप्ता का चयन किया। शालीमार बाग सीट विधायक चुनीं गईं रेखा गुप्ता की छवि साफ-सुथरी है और वह विवाद से दूर रही हैं। भाजपा ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर कई राजनीतिक संदेश दिए हैं और अपने सियासी समीकरणों को साधा है।

Rekha Gupta

दिल्ली की चौथी महिला सीएम रेखा गुप्ता।

BJP शासित राज्यों की पहली महिला CM

दिल्ली के लिए भाजपा जिस तरह का सीएम चाह रही थी उस खांचे में रेखा गुप्ता पूरी तरह से फिट बैठी हैं। इससे राजनीति में महिलाओं की सशक्त दावेदारी के भाजपा के वादे और दावे को मजबूती मिली है। दिल्ली की 40 विधानसभा सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। इनमें से 72.5 फीसदी सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है। महिलाओं के सबसे ज्यादा मतदान वाली सीटों में से 29 सीटों पर भाजपा विजयी रही। जाहिर है कि दिल्ली चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाजपा को वोट दिया। पार्टी इस समर्थन को आगे भी बनाए रखना चाहती है। दरअसल, 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार है लेकिन कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं थी। हां, उप मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान में जरूर दीया कुमारी के रूप में उसके पास चेहरा है। विधायिका में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करने वाली भाजपा ने रेखा के जरिए देश भर की महिलाओं को एक संदेश दिया है।

End of Feed