दिल्ली

सीएम बनने के बाद शीशमहल में रहेंगी रेखा गुप्ता या फिर अलग होगा ठिकाना? जानिए होने वाली CM ने क्या कहा

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ 6 मंत्री- प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी शपथ लेंगे।

Image

दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता (फोटो- BJP)

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ लेनी वाली है। बीजेपी ने विधानसभा में जीत के बाद रेखा गुप्ता को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है। सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता उस शीशमहल में रहेंगी, जिसे सीएम रहते अरविंद केजरीवाल ने बनवाया था और जिसे लेकर उनकी आलोचना होती रही है। चुनाव के दौरान भी शीशमहल को लेकर केजरीवाल को जवाब देते नहीं बन पता था। अब रेखा गुप्ता के सामने वही सवाल है कि क्या वो सीएम बनने के बाद उसी शीशमहल में रहेंगी?

शीशमहल में रहेंगी रेखा गुप्ता?

सीएम पद की शपथ से पहले जब शीशमहल में रहने को लेकर रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसमें रहने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो शीशमहल में बिलकुल नहीं रहेंगी।

आप को देना होगा हिसाब- रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित अपने आवास के बाहर गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "पिछले 12 वर्षों से आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पर शासन किया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे उनके ऊपर हैं। उन्हें जनता के एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।"

भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। गुप्ता ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से ‘आप’ उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article