कभी पास-कभी दूर...आखिर नीतीश कुमार के मन में चल क्या रहा है? अब नीति आयोग की बैठक से बनाई दूरी

Nitish Kumar not attend NITI Aayog Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। अधिकारियों का कहना है कि नीतीश कुमार क्यों अनुपस्थित रहे, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। न ही जदयू और न ही नीतीश कुमार की ओर से इस बारे में कुछ कहा गया है।

Nitish Kumar not attend NITI Aayog Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में कब क्या चलता है, इसकी जानकारी या तो खुद नीतीश कुमार को होती है या फिर किसी को नहीं। नीतीश कब किसके साथ हैं और कब नाराज? यह भी कोई नहीं बता सकता। आजकल नीतीश कुमार की बीजेपी के साथ दोस्ती की काफी चर्चा हो रही है। लोकसभा चुनाव के बाद ये दोस्ती और भी गहरी दिख रही है। इसका मजमून तब दिखाई दिया जब बिहार को 'विशेष राज्य का दर्जा' की मांग ठुकराए जाने के बावजूद नीतीश कुमार केंद्र का पक्ष लेते नजर आए और बजट में किए गए ऐलान से खुश दिखाई दिए।

Nitish Kumar

नीति अयोग की बैठक में नहीं पहुंचे नीतीश कुमार।

हालांकि, क्या नीतीश कुमार वाकई खुश हैं? यह सवाल बिहार से लेकर दिल्ली तक यक्ष प्रश्न बना हुआ है। दरअसल, आशंका तब और गहरा गई जब आज दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नदारद रहे। अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। नीतीश के अलावा कई विपक्षी मुख्यमंत्री भी मीटिंग में नहीं पहुंचे थे।

End of Feed