कौन हैं भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन, जिन्हें वीजा रद्द होने के बाद छोड़ना पड़ा अमेरिका, हमास का समर्थन करना भारी

कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय नागरिक और डॉक्टरेट की छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने एफ-1 छात्र वीजा पर अमेरिका में प्रवेश किया था। लेकिन आतंकी संगठन हमास का समर्थन करना उन्हें भारी पड़ा।

Who is Ranjani Srinivasan? विवादों में आई भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन का अमेरिका ने वीजा रद्द कर दिया है। रंजनी के लिए यह एक बड़ा झटका है। फिलीस्तीन और हमास को लेकर प्रदर्शन करने वाली रंजनी को उनकी ये गलती भारी पड़ी। अब उन्हें बोरिया-बिस्तरा समेटकर अमेरिका से निकलना पड़ा है। यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने ऐलान किया है कि कोलंबिया विश्वविद्यालय की भारतीय डॉक्टरेट छात्रा, जिसका वीजा हमास का समर्थन करने के कारण रद्द कर दिया गया था, सी.बी.पी. होम ऐप का उपयोग करके स्व-निर्वासन किया है।

Ranjini Srinivasan

रंजनी श्रीनिवासन

डॉक्टरेट की छात्रा हैं रंजनी श्रीनिवासन

कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय नागरिक और डॉक्टरेट की छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने एफ-1 छात्र वीजा पर अमेरिका में प्रवेश किया था। डी.एच.एस. के अनुसार, रंजनी श्रीनिवासन एक नामित आतंकी संगठन हमास का समर्थन करने वाली गतिविधियों में शामिल थी। 5 मार्च, 2025 को, यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने उनका वीजा रद्द कर दिया। विभाग ने पुष्टि की कि उसने 11 मार्च, 2025 को सी.बी.पी. होम ऐप का उपयोग करके स्व-निर्वासन किया, और इस प्रक्रिया का वीडियो फुटेज प्राप्त किया गया है।

End of Feed