कौन हैं कशिश चौधरी, बलोचिस्तान की पहली हिंदू असिस्टेंट कमिश्नर बनकर रचा इतिहास

कशिश चौधरी के मुताबिक, लगातार तीन साल की पढ़ाई, कम से कम आठ घंटे रोजाना तैयारी के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। अनुशासन, कड़ी मेहनत और समाज में योगदान देने की इच्छा ने इस यात्रा को आगे बढ़ाया है।

Who is Kashish Chaudhary- महज 25 साल की उम्र में कशिश चौधरी बलूचिस्तान में पाकिस्तान में हिंदू समुदाय का नाम रौशन कर दिया है। कशिश चौधरी हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला बन गईं, जिन्हें इस अशांत प्रांत में सहायक आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। चगाई जिले के नोशकी कस्बे की मूल निवासी कशिश ने यह उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच दिया। उन्होंने बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास की, जो एक निजी उपलब्धि और देश के अल्पसंख्यक समुदायों के लिए उम्मीद का प्रतीक दोनों है।

Kashish chadhary X1280 new

कशिश चौधरी ने रचा इतिहास

अनुशासन, कड़ी मेहनत से मिली सफलता

कशिश चौधरी ने कहा कि लगातार तीन साल की पढ़ाई, कम से कम आठ घंटे रोजाना तैयारी के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। अनुशासन, कड़ी मेहनत और समाज में योगदान देने की इच्छा ने मुझे इस यात्रा में आगे बढ़ाया है। कशिश चौधरी के पिता गिरधारी लाल ने मीडिया के सामने अपनी बेटी पर गर्व जताया। मध्यम स्तर के व्यापारी गिरधारी लाल ने कहा, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मेरी बेटी अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण सहायक आयुक्त बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि कशिश हमेशा से ही पढ़ाई करने और महिलाओं के लिए कुछ करने का सपना देखती थीं।

End of Feed