जस्टिस बीआर गवई: जानिए कैसा रहा भारत के 52वें चीफ जस्टिस का सफर, इस मायने में सबसे अलग

जस्टिस बीआर गवई ने आज देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली।उनका कार्यकाल 23 नवंबर तक रहेगा। पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना ने जस्टिस गवई को अगला सीजेआई नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

Justice BR Gavai: जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (Justice BR Gavai) नेआज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। इसके साथ ही वह देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन होने वाले बौद्ध व्यक्ति बन गए हैं। उनका कार्यकाल 23 नवंबर तक रहेगा। पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस गवई को अगला सीजेआई नियुक्त करने की सिफारिश की थी। जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

BR Gavai

जस्टिस बीआर गवई

अमरावती शहर में जन्मे

24 नवंबर, 1960 को अमरावती शहर के फ्रीजरपुरा इलाके में जन्मे न्यायमूर्ति गवई तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता दिवंगत आरएस गवई, अंबेडकरवादी राजनीति में एक कद्दावर व्यक्ति थे और खुद कानून की पढ़ाई करने का सपना देखा करते थे। उनके पिता आरएस गवई ने सुनिश्चित किया कि उनके बच्चों का पालन-पोषण अनुशासन के साथ हो। उनकी पत्नी कमलताई, जो एक पूर्व स्कूल शिक्षिका हैं, उन्होंने युवा भूषण को कड़ी मेहनत का मूल्य सिखाने पर ध्यान केंद्रित किया।

End of Feed