क्या है बलोच लिबरेशन आर्मी? पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को किया हाईजैक, अपनी आजादी के लिए पाक फौज से लड़ती है BLA

Baloch Liberation Army : बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) एक सशस्त्र अलगाववादी गुट है जो अपनी आजादी के लिए पाकिस्तान से लड़ता आया है। बीएलए का आरोप है कि पाकिस्तान ने उसकी जमीन और उससे संसाधनों पर अवैध रूप से कब्जा किया है। यह संगठन खास तौर से बलोचिस्तान के दक्षिणी इलाके में सक्रिय है। यह आए दिन पाकिस्तानी सेना को नुकसान पहुंचाने के लिए उस पर हमले करता है।

What is BLA: पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया गया। इस ट्रेन को अगवा करने की जिम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने ली। रिपोर्टों के मुताबिक इस ट्रेन में करीब 450 लोग सवार हैं। रिपोर्टों में रेलवे के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि जाफर एक्सप्रेस के 9 कोच में सवार 450 यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो पाया है। पाकिस्तान के समा टीवी के मुताबिक यह ट्रेन सुबह नौ बजे क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि हथियारबंद लोगों ने यह हमला बलोचिस्तान के माच इलाके में किया। फायरिंग में पाकिस्तानी सेना के छह जवानों के मारे जाने की खबर है। बलोचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने जाफर एक्सप्रेस पर हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी। हमले के दौरान भारी गोलीबारी हुई। हमले के बाद सिबी अस्पताल में इमरजेंसी घोषित हुई है। घटनास्थल पर एंबुलेंस को जाते देखा गया है। बीएलए ने 400 से ज्यादा लोगों को अगवा करने का दावा किया है। रिपोर्टों यह भी है कि पाकिस्तान सरकार ने स्पेशल फोर्स की 7 यूनिट भेजी है।

BLA

बलोच लिबरेशन आर्मी।

क्या है BLA

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) एक सशस्त्र अलगाववादी गुट है जो अपनी आजादी के लिए पाकिस्तान से लड़ता आया है। बीएलए का आरोप है कि पाकिस्तान ने उसकी जमीन और उससे संसाधनों पर अवैध रूप से कब्जा किया है। यह संगठन खास तौर से बलोचिस्तान के दक्षिणी इलाके में सक्रिय है। यह आए दिन पाकिस्तानी सेना को नुकसान पहुंचाने के लिए उस पर हमले करता है। इस गुट की हिंसक गतिविधियों को देखते हुए कई देशों ने इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया है। बीएलए के अस्तित्व की अगर बात करें तो इसका जन्म दशकों तक चले बलोच राष्ट्रीय आंदोलन से हुआ। यह संगठन बलोच लोगों के लिए अलग देश और पाकिस्तानी से पूरी तरह आजादी की मांग करता है।

End of Feed