Agnimitra Paul: श्रीदेवी और काजोल की ड्रेस डिजाइनर आज बंगाल की सीएम पद की दौड़ में, जानें कौन हैं ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ राजनेता बनीं अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है, जहां भाजपा ने भारी बहुमत हासिल कर सत्ता में मजबूत वापसी की है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में भाजपा की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल का नाम भी प्रमुख दावेदारों के रूप में उभरकर सामने आया है। ऐसे में आइए जानें इनके बारे में।

Agnimitra Paul: बंगाल में खेला हो गया! जी हां जिस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) पर सबकी निगाह थी वो संपन्न हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारी जनादेश हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े को भी पार कर लिया है। इस जीत के साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के करीब 15 सालों के शासन का अंत हो गया है। इस ऐतिहासिक और निर्णायक जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नामों पर चर्चा चल रही है। इन्हीं प्रमुख दावेदारों में भाजपा की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) का नाम भी शामिल है, जिन्होंने आसनसोल दक्षिण सीट से टीएमसी उम्मीदवार तापस बनर्जी को 40,839 वोटों के अंतर से हराकर अपनी सीट पर जीत दर्ज की है। ऐसे में आइए जानें फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं अग्निमित्रा पॉल का अब तक का सफर कैसा रहा.....

Who is Agnimitra Paul

कौन हैं अग्निमित्रा पॉल?

कब और कहां हुआ अग्निमित्रा पॉल का जन्म?

अग्निमित्रा पॉल का जन्म 25 नवंबर 1974 को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं, जिसमें शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई लोग शामिल रहे हैं। उनके पिता, डॉक्टर अशोक रॉय, एक प्रतिष्ठित चिकित्सक थे। अग्निमित्रा ने अपनी शुरुआती शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1994 में बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। आगे चलकर उन्होंने 1997 में फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी पूरा किया। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और पेशेवर रूप से काम किया। बाद में वह राजनीति में एक्टिव हुईं। उनका विवाह पार्थो पॉल से हुआ है और उनके दो बेटे हैं।

End of Feed