जजों के खिलाफ कौन और कब ला सकता है महाभियोग प्रस्ताव, क्या कहता है संविधान? कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा भी इसके दायरे में

Impeachment Motion Against Judge: भारतीय न्यायपालिका में महाभियोग की प्रक्रिया बेहद कठिन और संवेदनशील है, क्योंकि यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता से जुड़ी होती है। अधिकांश मामलों में, न्यायाधीशों के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए गए, लेकिन कानूनी और राजनीतिक कारणों से ये प्रस्ताव सफल नहीं हो पाए।

Impeachment Motion Against Judge: दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड में महाभियोग लाने की मांग की जा रही है। दरअसल महाभियोग वो प्रक्रिया है जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों को हटाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जज को ऐसे नहीं हटा सकते हैं, उसके लिए संविधान में एक नियम है, जिसके तहत इनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है और इसी कार्रवाई को महाभियोग कहा जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल काफी कम बार हुआ है। अब जस्टिस वर्मा के केस में महाभियोग प्रस्ताव की फिर से चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं कि जजों के खिलाफ कब और कैसे लाया जाता है महाभियोग प्रस्ताव, क्या कहता है भारत का संविधान...?

End of Feed