कहां है वानुआतु, 3 लाख की आबादी वाले इस छोटे देश में ललित मोदी क्यों बनाना चाहते थे अपना ठिकाना?

Lalit Modi Passport: वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित कई द्वीपों का एक देश है। इस देश के पास 83 द्वीप हैं और इनमें से 65 द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसके पड़ोसी और आस-पास के देशों की अगर बात करें तो इसके पूर्व में ऑस्ट्रेलिया और उत्तर में न्यूजीलैंड पड़ता है। यह ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच में पड़ता है। इस देश की राजधानी पोर्ट विला है जो कि सबसे बड़ा शहर भी है और यह इफाटे आइलैंड में है।

Lalit Modi Passport: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के जनक और कर्ताधर्ता ललित मोदी को बहुत बड़ा झटका लगा है। वानुआतु ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया है। ऐसी चर्चा है कि ललित मोदी इस देश की नागरिकता ले चुके थे और वह लंदन छोड़कर अपना अगला ठिकाना इसी देश में बनाना चाहते थे लेकिन अब उनकी हसरत पूरी नहीं होगी क्योंकि वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथाम नपाट ने अपने नागरिकता आयोग को उनका पासपोर्ट रद्द करने के लिए कह दिया है। जाहिर है कि पीएम नपाट के इस आदेश के बाद वानुआतु में ठिकाना बनाने का ललित मोदी का सपना अब पूरा नहीं हो पाएगा। सवाल है कि वर्षों से लंदन में रह रहे ललित मोदी ने रहने के लिए आखिर वानुआतु को ही क्यों चुना? उनके पास पैसों की कमी नहीं है। वह अरबपति हैं। वह रहने के लिए किसी अमीर, विकसित या कैरेबियाई देश जा सकते थे? फिर वानुआतु की नागरिकता लेने की जरूरत क्या थी? लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी है कि वानुआतु आखिर है कहां?

Lalit Modi

वानुआतु जाना चाहते थे ललित मोदी।

83 द्वीपों वाला देश है वानुआतु

वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित कई द्वीपों का एक देश है। इस देश के पास 83 द्वीप हैं और इनमें से 65 द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसके पड़ोसी और आस-पास के देशों की अगर बात करें तो इसके पूर्व में ऑस्ट्रेलिया और उत्तर में न्यूजीलैंड पड़ता है। यह ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच में पड़ता है। इस देश की राजधानी पोर्ट विला है जो कि सबसे बड़ा शहर भी है और यह इफाटे आइलैंड में है। भाषा की अगर बात करें तो वानुआतु की तीन आधिकारिक भाषाएं बिस्लामा, अंग्रेजी और फ्रेंच हैं। इस देश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, पर्यटन, मत्स्य पालन और वित्तीय बैंकिंग सेवा पर आधारित है। यह देश बड़ी मात्रा में कावा का निर्यात करता है।

End of Feed