अखिलेश यादव ने बना लिया 2027 का प्लान? लोकसभा चुनाव में जैसे बजाया जीत का डंका, वही होगी रणनीति

Akhilesh Plan for 2027: क्या आप जानते हैं कि समाजवादी पार्टी ने अभी से ही साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतियां तैयार करनी शुरू कर दी है। अखिलेश यादव की पार्टी ने बीते लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आगे की तैयारियों में जुट गई है। आपको बताते हैं, सपा का क्या प्लान है।

What is PDA: विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने MY (मुस्लिम, यादव) समीकरण पर काफी जोर दिया था, हालांकि चुनाव आते आते वो पीडीए फॉर्मूले पर जोर देने लगे थे। दो साल बाद, जब 2024 में लोकसभा चुनाव हो रहे थे तो अखिलेश ने MY समीकरण की चर्चा कहीं नहीं की और पीडीए पर खूब ताकत झोंकी। समाजवादी 'पीडीए' यात्रा निकालकर लोगों से समर्थन मांगा, जिसका नतीजा चुनावी परिणामों में देखने को मिला। समाजवादी पार्टी ने इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत इस बार के लोकसभा चुनावों में हासिल की है, ऐसे में अखिलेश की उम्मीदें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी बढ़ गई हैं। निश्चित ही वो पूरी तरह से मिशन 2027 को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको समझाते हैं सारा प्लान।

Akhilesh Yadav Plan for 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से रणनीति बना रहे अखिलेश।

यूपी में पीडीए का आधार मजबूत करने की कोशिश

समाजवादी पार्टी (सपा) लोकसभा चुनावों में अपनी 'पीडीए' रणनीति की सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश में अपने कैडर आधार को मजबूत करने के लिए पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों एवं युवाओं को साधेगी। सपा ने युवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक महीने तक चलने वाला 'पीडीए-छात्र, नौजवान जागृति अभियान' शुरू किया है। 'पीडीए' पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए दिया गया संक्षिप्त नाम है। कहा जाता है कि लोकसभा चुनाव में 'पीडीए' रणनीति की बदौलत सपा को उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीतने में मदद मिली थी।

End of Feed