क्या होता है सीजफायर? कैसे होता है यह लागू, युद्धविराम पर ईरान-इजरायल के बीच सहमति बनने का ट्रंप ने किया दावा

सीजफायर (युद्धविराम) विशेष रूप से एक अस्थायी या स्थायी समझौता होता है, जिसके तहत संघर्षरत पक्ष लड़ाई को रोकने पर सहमत होते हैं। कुछ युद्धविराम औपचारिक रूप से संधियों के माध्यम से होते हैं, जबकि अन्य अनौपचारिक रूप से तय किए जाते हैं। सीजफायर लागू कराने में अक्सर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता होती है। यह एकतरफा नहीं होती है। इस पर दोनों पक्षों को सहमत होना पड़ता है।

What is Ceasefire? इजरायल और ईरान के बीच करीब दो सप्ताह से जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'पूरी तरह से सीजफायर' की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं और उनकी इस सहमति से 12 दिनों से जारी जंग आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास आरागची ने कहा है कि इजरायल अपनी 'अनुचित आक्रामकता' को यदि रोक देता है तो 'ईरान अपनी जवाबी कार्रवाई जारी रखने का इरादा नहीं रखता है।' विदेश मंत्री ने कहा कि हमले रोकने पर सहमति अथवा सीजफायर जैसी कोई बात नहीं हुई है। इस बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।

ceasefire

संघर्ष रोकने के लिए लागू होता है सीजफायर।

क्या होता है सीजफायर?

सीजफायर (युद्धविराम) विशेष रूप से एक अस्थायी या स्थायी समझौता होता है, जिसके तहत संघर्षरत पक्ष लड़ाई को रोकने पर सहमत होते हैं। कुछ युद्धविराम औपचारिक रूप से संधियों के माध्यम से होते हैं, जबकि अन्य अनौपचारिक रूप से तय किए जाते हैं। सीजफायर लागू कराने में अक्सर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता होती है। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ। यह सीजफायर दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर पर बातचीत के बाद लागू हुआ। सीजफायर के समझौते राज्य या गैर-राज्य पक्षों के बीच हो सकते हैं और कभी-कभी इन्हें संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के माध्यम से लागू किया जाता है।

End of Feed