क्यों अलग होना चाहता है बलूचिस्तान, BLA क्या है? जानें पाकिस्तान के अवैध कब्जे और बलोच आंदोलन की पूरी कहानी

पाकिस्तान में अलग बलूचिस्तान की मांग आजादी जितनी ही पुरानी है। अपनी मांगों के समर्थन में बलोच लिब्रेशन आर्मी अक्सर पाकिस्तानी सेना को निशाना भी बनाती रहती है। आखिर क्यों पाकिस्तान से अलग होना चाहता है बलूचिस्तान? BLA क्या और कौन हैं? कैसे पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर अवैध कब्जा किया? चलिए जानते हैं सब कुछ -

पाकिस्तान का दक्षिण पश्चिमी हिस्सा यानी बलूचिस्तान पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बना हुआ है। खासतौर पर यह इलाका पाकिस्तान की सेना के लिए किसी कब्रगाह से कम नहीं है। कल यानी 7 मई को ही पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (BLA) ने धमाके से उड़ा दिया। इसमें पाकिस्तान के 12 सैनिक मारे गए। हाल के दिनों में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर थमाका, पूरी ट्रेन को हाईजैक करने जैसी घटनाओं को भी बलोचों ने अंजाम दिया है। हाल के दिनों में BLA ने ऐसी ही कई घटनाओं को अंजाम दिया है, जिससे पाकिस्तान की सेना को काफी नुकसान हुआ है। आखिर कौन और क्या है BLA? क्यों यह पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ हथियार उठाए हुए है? भारत और पाकिस्तान से भी पहले अंग्रेजों से आजादी पाने वाला बलूचिस्तान आखिर कैसे पाकिस्तान का हिस्सा बना और क्यों आज आजादी के लिए छटपटा रहा है। चलिए जानते हैं इन सभी प्रश्नों के उत्तर -

Who are BLA.

बलूचिस्तान और BLA की पूरी कहानी यहां जानें

क्या है BLA?

इस प्रश्न के कई उत्तर हैं। बलूचिस्तान के लोगों के लिए बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी और उसके लोग आजादी के सिपाही हैं। पाकिस्तान, चीन, ईरान और कुछ अन्य देशों के लिए BLA एक आतंकवादी संगठन है। जबकि दुनिया के कई देश इसे सिर्फ अलगाववादी संगठन के तौर पर देखते हैं। बलूचिस्तान के लोग अपने को पाकिस्तान से अलग मानते हैं। वह अपनी अलग पहचान के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अक्सर हथियार उठाते रहते हैं। बलूचिस्तान की पाकिस्तान से आजादी की मांग काफी पुरानी है।

End of Feed