दुनिया

लाहौर में धमाके के बाद दहशत में पाकिस्तान, एयर स्पेस बंद, हर तरफ गूंज रही सायरन की आवाज

6 और 7 मई की बीच की रात भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया था। पाकिस्तान अभी इससे उबरा भी नहीं था कि आज यानी गुरुवार 8 मई को उसके प्रमुख शहर लाहौर में तीन बम धमाकों की खबर है। हालांकि, इन धमाकों से भारत का कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

Image

लाहौर में धमाकों के बाद पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद

Photo : Twitter

पाकिस्तान के प्रमुख शहर लाहौर में आज यानी गुरुवार 8 मई की सुबह एक के बाद एक तीन जोरदार धामाकों की खबर है। सेना के वाहन को निशाना बनाकर हुए इन धमाकों से पूरे लाहौर शहर में अफरातफरी मच गई। शहर में भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली और सेना सड़कों पर उतर आयी।

इनमें से एक धामाका लाहौर एयरपोर्ट के पास हुआ। लाहौर में धमाकों के बाद लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। यही नहीं इन धमाकों के बाद पाकिस्तान के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। पाकिस्तान ने भारत के संभावित हमले को लेकर अपने एयरस्पेस को भारत के लिए बंद कर दिया था। लेकिन 6 और 7 मई की बीच की रात को भारत ने पाकिस्तान के 4 व PoK में 5 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। इसके बाद तमाम विदेशी उड़ान सेवाओं ने पाकिस्तान से मुख मोड़ लिया था।

हालांकि, पाकिस्तान ने कल यानी बुधवार 7 मई से ही अपने एयरस्पेस को धीरे-धीरे खोलना शुरू किया था। लेकिन आज लाहौर में हुए धमाकों के बाद एयरस्पेस को फिर से बंद करना पड़ा है।

बता दें कि इससे पहले कल शाम बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने वहां पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को धमाके से उड़ा दिया था। खबरों के मुताबिक बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे लड़ाकों की इस कार्रवाई में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!