न तीखे बयान, न निजी हमले, क्या रहे विजय की 'विजय' के 5 फॉर्मूले?

Actor Vijay in Tamil Nadu: अभिनेता से नेता बने विजय जोसेफ आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसमें राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेता शामिल होंगे।

Vijay Oath in Tamil Nadu: तमिलनाडु में आज से एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। पहली बार किसी नई लॉन्च हुई पार्टी की राज्य में सरकार बनने जा रही है। जी हां, बात कर रहे हैं रुपहले पर्दे के सुपरस्टार चंद्रशेखर विजय जोसेफ की जिन्हें उनके प्रशंसक थलापति विजय के नाम से सम्मान देते हैं। तमिलनाडु अब थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। अभिनेता से नेता बने विजय जोसेफ आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसमें राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेता शामिल होंगे। विजय ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान, विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया जिसके बाद राज्यपाल ने विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

विजय की जीत के 5 मंत्र

तमिलनाडु की सियासत में विजय नेऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी पार्टी टीवीके की सफलता ने सियासी पंडितों को भी चौंका दिया है। आखिर सियासी पिच पर अपने पदार्पण में ही कोई पार्टी कैसे इतनी प्रचंड जीत हासिल कर सकती है, ये सवाल हर किसी के मन में गूंज रहा है। बहरहाल, जानने की कोशिश करते हैं कि विजय की जीत के वो 5 फॉर्मूले कौन से रहे, जिसने उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

End of Feed