वक्फ बोर्ड की हिमाकत तो देखिए, इन 10 जगहों पर भी ठोक दिया दावा, जानिए इसके पास कितनी संपत्ति

लगातार जमीनों पर दावे और कब्जे के बाद वक्फ बोर्ड एक मालदार बोर्ड बन गया है। वक्फ एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया के मुताबकि, वक्फ बोर्ड पास लगभग 8.7 लाख वक्फ संपत्ति है, जिसमें अचल (872,804) और चल संपत्ति (16,716) शामिल हैं, जो पूरे भारत में फैली हुई हैं।

Property Claims By Waqf Boards: वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हो चुका है और अब नया कानून बनने जा रहा है। इस कानून के लागू होने के बाद वक्फ बोर्ड जमीनों पर कब्जे में मनमानी नहीं कर सकेगा। आजादी के पहले से ही वक्फ बोर्ड ने अंधाधुंध संपत्तियों पर दावा और कब्जा करके भारत में बेहिसाब संपत्ति अपने नाम कर ली। स्थिति ये है कि आज वक्फ बोर्ड के पास देश में सबसे अधिक निजी जमीन है। खास बात ये है कि इन जमीनों का कोई हिसाब-किताब नहीं है, यानी ये दस्तावेजों में ही दर्ज नहीं हैं। बता दें कि सेना और रेलवे के पास जो जमीन है वो निजी नहीं सरकारी मानी जाती है।

Waqf board

वक्फ बोर्ड के पास कितनी संपत्ति

9.4 लाख एकड़ जमीन में 8.7 लाख से अधिक संपत्तियां

देश में वक्फ बोर्ड सबसे अधिक निजी जमीन का मालिक है जिसके पास 9.4 लाख एकड़ जमीन में 8.7 लाख से अधिक संपत्तियां हैं। वक्फ बोर्ड के अधीन भूमि का अनुमानित मूल्य 1.2 लाख करोड़ रुपये है। इस्लामी कानून के अनुसार, वक्फ बोर्ड उस संपत्ति का प्रबंधन करता है जिसका इस्तेमाल धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। वक्फ बोर्ड अतिक्रमण, विवाद और कुशासन जैसे मुद्दों से घिरा रहा है। अवैध कब्जे और दावे के बाद सरकार को नया कानून भी लाना पड़ा। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 लाई और इसे संसद में पास कर दिया गया है।

End of Feed