तमिलनाडु : सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बहुमत से 10 सीट दूर है TVK, एक्टर विजय के पास क्या हैं विकल्प

एक्सपर्ट की राय है कि सरकार बनाने के लिए विजय डीएमके गठबंधन की छोटी पार्टियां का समर्थन मांग सकते हैं। डीएमके गठबंधन में कांग्रेस भी है। इस गठबंधन की छोटी पार्टियों के पास 14 विधायक हैं जबकि सरकार बनाने के लिए विजय को 10 सदस्यों की जरूरत है।

Tamilnadu Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विधानसभा की 234 सीटों में से 108 सीटें जीती हैं लेकिन दक्षिण के इस राज्य में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 118 है। सरकार बनाने के लिए टीवीके को 10 और विधायकों की जरूरत है। ऐसे में विजय के सामने कई विकल्प हैं जिन पर वह आगे बढ़ सकते हैं। इस चुनाव में द्रमुक मात्र 59 सीट में ही जीत हासिल कर सकी। वहीं, अन्नाद्रमुक 47 सीटों पर विजयी हुई है। डीएमकी की सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) को चार सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) को क्रमशः एक-एक सीट मिली।

TVK

तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है अभिनेता विजय की पार्टी।

1967 के बाद रही है डीएमके-एआईएडीएमके की सरकार

चूंकि, तमिलनाडु में किसी भी दल या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला है लेकिन टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो जाहिर है कि राज्यपाल उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। यह भी तय है कि 218 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए विजय को अन्य दलों से समर्थन की जरूरत पड़ेगी। सवाल है कि क्या वह गैर-डीएमके अथवा गैर-एआईएडीएमके समर्थन वाली सरकार के लिए आगे बढ़ेंगे क्योंकि राज्य में 1967 के बाद बारी-बारी से इन्हीं दो दलों की सरकार रही है।

End of Feed