क्या अब रात में भी निकलेगा सूरज? अमेरिका ने अंतरिक्ष में 60 फीट का विशाल शीशा भेजने की दी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान

अमेरिका ने कैलिफोर्निया की स्टार्टअप Reflect Orbital को अंतरिक्ष में 60 फीट लंबे मिरर वाले सैटेलाइट के परीक्षण की मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य सूर्य की रोशनी को पृथ्वी के चुनिंदा हिस्सों तक परावर्तित कर रात में भी सीमित रोशनी उपलब्ध कराना है। कंपनी का कहना है कि इसका इस्तेमाल आपदा राहत, सर्च एंड रेस्क्यू और औद्योगिक कार्यों में किया जा सकता है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इसे लेकर प्रकाश प्रदूषण, वन्यजीवों और खगोलीय अनुसंधान पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई है।

अमेरिका ने एक ऐसे स्पेस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जो भविष्य में रात के अंधेरे को कृत्रिम रोशनी से बदल सकता है। अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने कैलिफोर्निया की स्टार्टअप कंपनी Reflect Orbital को अंतरिक्ष में करीब 60 फीट (18 मीटर) का विशाल दर्पण (Mirror) ले जाने वाले सैटेलाइट के परीक्षण की अनुमति दी है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य अंतरिक्ष से सूरज की रोशनी को पृथ्वी पर परावर्तित (Reflect) करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर रात में भी सीमित क्षेत्रों को रोशन किया जा सके।

space news

अंतरिक्ष में 60 फीट का मिरर भेजने जा रहा अमेरिका। AI IMAGE

कैसे करेगा काम?

इस मिशन में लो-अर्थ ऑर्बिट (Low Earth Orbit) में एक सैटेलाइट भेजा जाएगा, जिसमें एक बड़ा फोल्ड होने वाला मायलर (Mylar) मिरर लगा होगा। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद यह शीशा खुल जाएगा और सूर्य की किरणों को पृथ्वी के किसी खास स्थान की ओर मोड़ देगा। कंपनी का दावा है कि इससे मिलने वाली रोशनी पूर्णिमा की चांदनी जैसी होगी, न कि दिन के सूरज जितनी तेज। शुरुआत में इसका उपयोग सीमित क्षेत्रों में किया जाएगा।

End of Feed