Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Baramati Aircraft Crash: क्या पुरानी मशीनें और अनुभव की कमी बन रही काल? ये हैं देश के 5 बड़े एयरक्राफ्ट हादसे

Baramati Trainer Aircraft Crash Reasons: महाराष्ट्र के बारामती में हुए 'ट्रेनर विमान हादसे' ने एविएशन ट्रेनिंग में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, क्या हैं इसके पीछे की वजहें...

Image
'ट्रेनर विमान हादसे' ने एविएशन ट्रेनिंग में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए (AI Image)
Authored by: Ravi Vaish
Updated May 13, 2026, 19:46 IST

Baramati Trainer Aircraft Crash Reasons: बारामती में हुए 'ट्रेनर विमान हादसे' (Trainer Aircraft Crash) ने एविएशन ट्रेनिंग में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुरुआती जांच और विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार, इस दुर्घटना के पीछे ये कुछ बड़ी गलतियां या कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं, हालांकि यह गहन जांच का विषय है।

महाराष्ट्र के बारामती में 13 मई को विमान हादसा हुआ है। यहां एक दो सीटों वाला ट्रेनर विमान बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इसका इंजन खराब हुआ था जिसके बाद गोजूबाबी बारामती में यह लैंड हुआ, पायलट को हल्की चोटें आई हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस दुर्घटना के पीछे ये 5 बड़े कारण जिम्मेदार हो सकते हैं!

1-ऊंचाई की कमी (Low Altitude)

बारामती के पास हुई दुर्घटना में यह देखा गया है कि विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। कम ऊंचाई पर इंजन फेल होने की स्थिति में पायलट के पास विमान को सुरक्षित लैंड कराने या 'बेल आउट' (बाहर निकलने) के लिए पर्याप्त समय नहीं बचता।

2-पायलट की अनुभवहीनता (Inexperienced Pilot Error)

चूंकि यह एक प्रशिक्षण उड़ान थी, इसलिए प्रशिक्षु पायलट (Trainee Pilot) अक्सर आपातकालीन स्थितियों (Emergency Maneuvers) को संभालने में सक्षम नहीं होते। घबराहट में गलत फैसला लेना या विमान पर नियंत्रण खो देना भी एक बड़ी वजह हो सकती है।

विमान के इंजन में अचानक आई खराबी सबसे प्रमुख कारण

विमान के इंजन में अचानक आई खराबी सबसे प्रमुख कारण

3-तकनीकी खराबी (Technical Failure)

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के इंजन में अचानक आई खराबी सबसे प्रमुख कारण हो सकती है। ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अक्सर पुराने होते हैं या उनके रखरखाव (Maintenance) में कमी रह जाती है, जिससे उड़ान के दौरान इंजन फेल होने जैसी स्थितियां बनती हैं।

4- एयर फील्ड और इंफ्रास्ट्रक्चर की सीमाएं

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशिक्षण के लिए निर्धारित क्षेत्रों में कई बार बिजली के तार या ऊंचे पेड़ बाधा बनते हैं। यदि आपात स्थिति में विमान को खेत या खाली मैदान में उतारने की कोशिश की जाए, तो ये बाधाएं क्रैश का कारण बन सकती हैं।

5-खराब मौसम और विजिबिलिटी (Weather Factors)

हवा के दबाव में अचानक बदलाव या विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने की वजह से भी पायलट भ्रमित हो सकते हैं। ट्रेनिंग के दौरान कई बार छोटे विमान मौसम के अचानक आए बदलाव को झेल नहीं पाते।

खराब मौसम और विजिबिलिटी भी प्लेन हादसे की बड़ी वजह

खराब मौसम और विजिबिलिटी भी प्लेन हादसे की बड़ी वजह

Experts के अनुसार छोटे Training Aircraft हादसों में सबसे आम गलतियां

(DGCA + AAIB + FAA रिपोर्ट्स के आधार पर)

इंजन फेल / फ्यूल मिसमैनेजमेंट - 40% केस

गलती क्या: फ्यूल स्टार्वेशन, गलत फ्यूल टैंक सेलेक्ट करना, कार्बोरेटर आइसिंग

मेंटेनेंस में कोताही - 25% केस

गलती क्या: ओवरहॉल डिले, पार्ट्स की लाइफ खत्म पर यूज करना, लॉगबुक में गलत एंट्री

स्टॉल / स्पिन रिकवरी फेल - 15% केस

गलती क्या: लो अल्टीट्यूड पर टर्न लेते वक्त स्पीड कम, प्लेन स्टॉल हो जाता

क्यों होती: ट्रेनी घबरा जाता है, रडर गलत यूज करता है

वेदर जजमेंट एरर - 10% केस

गलती क्या: खराब मौसम में उड़ना, विंड शियर इग्नोर करना, थंडरस्टॉर्म में घुसना

क्यों होती: 'थोड़ी देर में क्लियर हो जाएगा' सोचकर टेकऑफ

मिड-एयर कोलिजन / ऑब्स्टेकल हिट

गलती क्या: दूसरे ट्रैफिक को नहीं देखना, तार-पहाड़ से टकराना

क्यों होती: ट्रेनिंग एरिया में 4-5 प्लेन एक साथ, रेडियो कम्युनिकेशन वीक

लैंडिंग में बाउंस / हार्ड लैंडिंग

गलती क्या: तेज स्पीड पर लैंड, फ्लेयर लेट करना, क्रॉसविंड में कंट्रोल खोना

क्यों होती: इंस्ट्रक्टर सही टाइम पर कंट्रोल नहीं लेता

भारत के 5 Training Aircraft हादसे (India's 5 Training Aircraft Accidents)

1-महाराष्ट्र बिरसी एयरपोर्ट हादसा (2017)

26 अप्रैल 2017 को गोंदिया, महाराष्ट्र में हुआ यह हादसा नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण के क्षेत्र में बड़ी तकनीकी विफलता का उदाहरण था। 'नेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट' (NFTI) का एक ट्रेनी विमान वैनगंगा नदी के पास क्रैश हो गया था। इसमें सवार ट्रेनर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत हो गई थी।

2-वायुसेना का हॉक (Hawk) ट्रेनर विमान हादसा (2019)

19 फरवरी 2019 को बेंगलुरु में 'एयरो इंडिया' शो के अभ्यास के दौरान 'सूर्य किरण' टीम के दो विमान आपस में टकरा गए थे। एयरबेस के पास अभ्यास के दौरान दो सूर्य किरण विमान हवा में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में एक विंग कमांडर शहीद हो गए थे, जबकि दो अन्य पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे थे।

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अक्सर पुराने होते हैं

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अक्सर पुराने होते हैं

3-बालाघाट-गोंदिया NFTI Crash (2023)

वैनगंगा नदी, MP-महाराष्ट्र बॉर्डर पर National Flying Training Institute का Diamond DA42 ट्रेनिंग फ्लाइट रोपवे के तार से टकराई, 3 टुकड़े हो गए थे। इस हादसे में फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन और ट्रेनी हिमानी कल्याणी की मौत हो गई थी।

4-तेलंगाना का IAF पिलैटस (Pilatus) हादसा (2023)

4 दिसंबर 2023 को भारतीय वायुसेना के सबसे आधुनिक ट्रेनर विमानों में से एक 'पिलैटस' भी डिंडीगुल, तेलंगाना में बड़े हादसे का शिकार हो चुका है। वायुसेना अकादमी (AFA) से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पिलैटस PC-7 Mk II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद घटना में एक इंस्ट्रक्टर और एक कैडेट, दोनों की जान चली गई थी।

5- बारामती Redbird Crash-13 मई 2026

गोजुबावी गांव, बारामती, पुणे में हादसा हुआ। यह Redbird Aviation का 2-सीटर ट्रेनर था और सुबह 8:50 बजे टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी। लाइट पोल से टकराकर खेत में क्रैश-लैंडिंग हुई थी। हादसे में ट्रेनी पायलट सुरक्षित, कोई मौत नहीं हुई।

End of Article