अमेरिका पहुंच राहुल हुए और आक्रामक, BJP-RSS पर बोला ताबड़तोड़ हमला, इन 10 प्वाइंट से समझिए

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के तेवरों में बहुत आक्रामकता नजर आ रही है और वह कई मुद्दों पर पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल के इन बयानों पर देश में घमासान मचा हुआ है। क्या- क्या कहा राहुल गांधी ने जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में राहुल गांधी का आक्रामक तेवरों के साथ बीजेपी और आएसएस पर हमला
  • राहुल गांधी के बयानों की गूंज भारत में, विपक्ष भी कर रहा पलटवार
  • कई मुद्दों पर पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया

Rahul Gandhi Attacks BJP-RSS: नेता विपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और यहां आक्रामक तेवर के साथ बीजेपी और आएसएस पर हमला बोल रहे हैं। उनके बयानों की गूंज भारत में हो रही है और विपक्ष भी पलटवार कर रहा है। राहुल के तेवरों में बहुत आक्रामकता नजर आ रही है और वह कई मुद्दों पर पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल के इन बयानों पर देश में घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार से शुरू हुई उनकी यात्रा का पहला पड़ाव डलास था और वह सोमवार को वाशिंगटन पहुंचे। राहुल ने अब तक इस दौरे पर क्या-क्या कहा है, जानते हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी के आक्रामक तेवर

भारत के प्रधानमंत्री देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं

राहुल गांधी ने टेक्सास के डलास में कहा, अमेरिका की तरह हमारा भी मानना है कि हर किसी को भागीदारी की अनुमति दी जानी चाहिए। हम मानते हैं कि हर किसी को सपने देखने का हक होना चाहिए और जाति, भाषा, धर्म, परंपरा, इतिहास की परवाह किए बगैर हर किसी को अवसर मिलना चाहिए। यही लड़ाई है। चुनाव में यह लड़ाई तब चरम पर पहुंच गयी जब भारत में लाखों लोगों को साफ समझ आ गया कि भारत के प्रधानमंत्री देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं।

End of Feed