PM Modi US Visit: क्या है अमेरिकी स्टेट विजिट, जिसके लिए PM मोदी को आया बाइडन का बुलावा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 21, 2023, 05:38 PM IST

कोई राजकीय यात्रा अक्सर निकटतम दोस्तों और सहयोगियों तक सीमित होती है। ऐसे में क्या हैं पीएम मोदी की इस खासा यात्रा के मायने, समझने की कोशिश करते हैं।

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका की अपनी महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा पर पहुंच गए। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनकी पहली राजकीय यात्रा (State Visit) होने के बावजूद, यह अमेरिका की उनकी छठी यात्रा है। मोदी 20 जून को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे और अगले दिन वाशिंगटन पहुंच गए। उनकी यात्रा 24 जून को समाप्त होगी। इसके बाद वह मिस्र की पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका से ही रवाना होंगे। पीएम मोदी की इस अहम यूएस दौरे के बीच जानते हैं कि आखिर राजकीय यात्रा यानी स्टेट विजिट क्या होती है।

क्या होती है राजकीय यात्रा?

एक आधिकारिक राजकीय यात्रा तब होती है जब एक राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश में जाने के प्रस्ताव को स्वीकार करता है। जब कोई नेता किसी राजकीय यात्रा पर जाता है, तो जिस देश में वह जा रहा होता है, वहां के राष्ट्राध्यक्ष पूरी यात्रा के लिए उसके आधिकारिक मेजबान के रूप में कार्य करता है। इस तरह की यात्रा के बाद हमेशा मेजबान की ओर से मेहमान का औपचारिक स्वागत किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी प्रथम महिला जिल बाइडन की ओर से राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की जाएगी। कोई राजकीय यात्रा अक्सर निकटतम दोस्तों और सहयोगियों तक सीमित होती है। इसलिए, यह दो स्वतंत्र देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों की सबसे मजबूत अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

End of Feed