Bratislava Castle: 150 साल तक रहा खंडहर... अब इसी भव्य 'ब्रातिस्लावा किले' में होगा PM मोदी का शाही स्वागत! जानें किले का इतिहास

PM Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 6 दिवसीय विदेश दौरे के तहत स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच रहे हैं, जो किसी भी भारतीय पीएम का पहला ऐतिहासिक दौरा है। इस दौरान वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और पीएम के साथ द्विपक्षीय व बिजनेस बैठकें करेंगे। इस दौरे के बीच ऐतिहासिक 'ब्रातिस्लावा किले' की भारी चर्चा है, जो 1811 की आग में खंडहर होने के बाद 2010 में पुनर्जीवित हुआ था, जहां पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

PM Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री 6 दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का स्लोविकिया दौरा बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। दरअसल, यह पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच रहे हैं। यह बात स्लोवाकिया में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

pm modi slovakia visit

PM Modi Slovakia Visit: ब्रातिस्लावा किले में पीएम मोदी का किया जाएगा औपचारिक स्वागत। AI IMAGE

विदेश सचिव (पश्चिम) ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के पीएम के साथ स्लोवाक बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत करेंगे ताकि आर्थिक जुड़ाव को गहरा किया जा सके, निवेश को बढ़ाया जा सके और परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, नई तकनीक और रक्षा उत्पादन जैसे जरूरी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा सके। प्रधानमंत्री स्लोवाकिया के राष्ट्रपति, पीटर पेलेग्रिनी के साथ भी प्रेसिडेंशियल पैलेस में बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के सम्मान में एक सरकारी दावत देंगे।

End of Feed