दुनिया देख रही PAK का 'घिनौना' चेहरा, सर्वदलीय शिष्टमंडल से आतंकवाद पर सेट होगा भारत का नैरेटिव

प्रपंच और प्रोपगैंडा रचने में पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं है। इसमें वह खूब माहिर है। वह भले ही कुछ और न कर पाए, झूठ-फरेब, प्रोपगैंडा फैलाकर अपना नरेटिव सेट कर लेता है। दुनिया उसके प्रोपगैंडा को सच मान लेती है। उसकी काट निकालना जरूरी है। शिष्टमंडलों से भारत का यह काम आसान हो जाएगा।

Indian Delegation Abroad: आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अब वैश्विक लड़ाई की शुरुआत कर दी है। बीते 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर तो मारा ही, अब भारत उसे दुनिया भर में बेनकाब करेगा। पाकिस्तान इस मुगालते में न रहे कि गलती की थी, तो 'पिटाई' हो गई। अब आगे कुछ नहीं होगा, अभी हिसाब बराबर नहीं हुआ है उसे अभी और भारत के आक्रोश का सामना करना होगा। उसकी घेरेबंदी का का यह सिलसिला चलता रहेगा क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं हुआ है। बस थोड़े समय के लिए उस पर ब्रेक जरूर लगा है लेकिन यह कभी भी फिर चालू हो सकता है। इन सबके बीच उसकी डिप्लोमेटिक पिटाई भी शुरू हो गई है।

Delegation all

दुनिया भर में बेनकाब होगा पाकिस्तान।

दुनिया में खुलेगी PAK की पोल-पट्टी

भारत दुनिया भर में उसकी पोल-पट्टी खोलने जा रहा है। भारत से सात सर्वदलीय शिष्टमंडल जिसमें अलग-अलग दलों के सांसद हैं। ये शिष्टमंडल दुनिया भर में रवाना हो रहे हैं। कुछ शिष्टमंडल तो रवाना भी हो गए हैं। ये शिष्टमंडल दुनिया को पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के बारे में विस्तार से बताएंगे।

End of Feed