'ऑपरेशन जंतर-मंतर' : सिविल ड्रेस में पुलिस और एम्बुलेंस का ग्रीन कॉरिडोर; सोनम वांगचुक के हॉस्पिटल शिफ्टिंग क्या था 'सीक्रेट प्लान'?

दिल्ली पुलिस ने गोपनीय ऑपरेशन के जरिए सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया। तीन लेयर की सुरक्षा और ग्रीन कॉरिडोर के जरिए कार्रवाई को शांतिपूर्ण अंजाम दिया गया।

दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरणविद शिक्षाविद सोनम वांगचुक को हटाना दिल्ली पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। पुलिस को 'सीक्रेट ऑपरेशन' की रणनीति बेहद सटीक और गोपनीय रखनी थी। खाकी को प्रदर्शनकारियों की संख्या कम होने का इंतजार करना था और मुख्य सहयोगियों की गैरमौजूदगी का लाभ उठाना था। तो शनिवार की सुबह महज 30-35 पुलिसकर्मियों और तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे के साथ पुलिस ने बिना किसी हंगामे के वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल पहुंचा दिया। आखिर क्या थी दिल्ली पुलिस की यह थ्री-लेयर रणनीति और इसे इतनी गोपनीयता से क्यों अंजाम दिया गया?

Delhi Police's 3 Layer Strategic Plan to Sonam Wangchuk Shift Hospital

थ्री-लेयर घेराबंदी में सोनम वांगचुक हॉस्पिटल शिफ्ट

नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालते ही एक्शन

दरअसल, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई थी।

End of Feed