बालासोर ट्रेन हादसे में रेलवे को क्यों आ रही साजिश की बू, हादसा या कुछ और CBI जांच से उठेगा पर्दा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 6, 2023, 02:39 PM IST

Odisha train accident : इस घटना की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी से कराने का एक मकसद यह भी है कि ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार जीआरपी इस तरह के 'संदिग्ध आपराधिक घटनाओं' की जांच के लिए उतनी सक्षम नहीं है। इसलिए सरकार चाहती है कि इस घटना की जांच सीबीआई करे।

Odisha train accident : ओडिशा के बालासोर में गत शुक्रवार को हुई रेल दुर्घटना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। दरअसल, रेलवे को संदेह है कि एक साजिश के तहत इस दुर्घटना को कराया गया होगा। रेलवे दुर्घटना की असली वजहों की पहचान एवं घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाना चाहती है। इस हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हुई है और करीब 1100 लोग घायल हुए हैं।

Odisha train accident

CBI जांच से उठेगा पर्दा

इस घटना की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी से कराने का एक मकसद यह भी है कि ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार जीआरपी इस तरह के 'संदिग्ध आपराधिक घटनाओं' की जांच के लिए उतनी सक्षम नहीं है। इसलिए सरकार चाहती है कि इस घटना की जांच सीबीआई करे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि बालासोर में हुई इस भीषण दुर्घटना की जांच रेलवे बोर्ड सीबीआई से चाहता है।

End of Feed