Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले होने वाला है बड़ा खेला? अजित पवार को ऐसे सबक सिखा सकते हैं चाचा शरद पवार

Sharad Pawar Teach Lesson to Ajit Pawar: जिस तरह अजित पवार ने एनसीपी में दो फाड़ कर दिया, ज्यादातर नेताओं को अपने साथ लाकर चाचा को ऐसा चकमा दिया कि हर कोई सन्न रह गया। बिल्कुल उसी तरह चाचा शरद पवार भी अपने भतीजे की पार्टी में दरार डालने की योजना बना सकते हैं।

Sharad Pawar Teach Lesson to Nephew Ajit Pawar: चाचा शरद पवार अपनी एक चाल से भतीजे अजित पवार को ऐसा सबक सिखा सकते हैं, जिसकी कल्पना उन्होंने शायद सपने में भी नहीं की होगी। वो कहावत है न, जैसे को तैसा... शायद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक इसी सिद्धांत के तहत सूबे के डिप्टी सीएम और अपने भतीजे को धूल चटाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

Sharad Pawar Teach Lesson to Nephew Ajit Pawar

महाराष्ट्र में हो सकता है ये बड़ा खेला।

भतीजे से बदला लेने वाले हैं चाचा शरद?

जिस तरह अजित पवार ने एनसीपी में दो फाड़ कर दिया, ज्यादातर नेताओं को अपने साथ लाकर चाचा को ऐसा चकमा दिया कि हर कोई सन्न रह गया। बिल्कुल उसी तरह चाचा शरद पवार भी अपने भतीजे की पार्टी में दरार डालने की योजना बना सकते हैं। अजित पवार के खेमे में अभी भी उन्हीं नेताओं का बोलबाला है, जो कभी उनके चाचा के सगे हुआ करते थे। नेताओं की कतार तो बड़ी लंबी है, लेकिन इनमें जिन्होंने इन दिनों सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रखा है, उनमें छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल का नाम सबसे उपर आता है।

End of Feed