Explained: नेशनल पार्टी बनकर AAP को क्या फायदा, दर्जा गंवाना ममता के लिए कितना बड़ा झटका

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 11, 2023, 12:03 PM IST

एक तरफ जहां केजरीवाल के लिए हौसला बढ़ाने वाली खबर आई है, वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया गया है।

National Party Status: 2024 के लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार (10 अप्रैल, 2023) को इन दोनों पार्टियों से राष्ट्रीय दल का दर्जा छिन गया। चुनाव आयोग ने बताया कि टीएमसी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), एनसीपी का नेशनल पार्टी का दर्जा वापस ले लिया गया है। लेकिन अरविंद केजरीवाल के लिए चुनाव आयोग से खुशखबरी आई कि उनके नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा मिल गया है।

Mamata Banerjee and Arvind Kejriwal

ममता बनर्जी-अरविंद केजरीवाल को कितना फायदा कितना नुकसान (Photo: ANI/PTI)

आप के लिए बड़ी उपलब्धि

आप ने इसे लेकर जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। आज दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल इस खास उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जा रहे हैं। पार्टी के लिए संकट की घड़ी में ये खुशखबरी आई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार में तलवार तनी हुई है, भाजपा-आप के बीच हर रोज सियासी टकराव होता है, ऐसे में आप को नेशनल पार्टी का दर्जा मिलना केजरवाल और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा बूस्ट साबित होगा। आप का गठन 2012 में हुआ था और 13 साल में ही इसने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर तेजी से तरक्की दिखाई है।

End of Feed