क्यों सुलग रहा है मणिपुर और क्या है अमित शाह का Peace Plan? 5 प्वाइंट में समझें सबकुछ

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 31, 2023, 07:42 PM IST

Manipur Violence: मणिपुर में शांति बहाली और फिर से सबकुछ सामान्य करने की दिशा में अमित शाह यहां अधिकारियों और सभी समुदाय के लोगों के साथ ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। हालांकि, अमित शाह की ये कोशिशें किस हद तक कामयाब हुई हैं? मणिपुर की हिंसा के केंद्र में क्या है और अमित शाह का इस राज्य में पीस प्लान क्या है? आइए समझते हैं...

Manipur Violence: मणिपुर इन दिनों सुलग रहा है। बीते तीन मई से यह राज्य जातीय हिंसा की चपेट में है। जन-जीवन अस्त व्यस्त है। स्कूल, दुकानें, उद्योग-धंधे सब कुछ ठप हैं। कर्फ्यू और सेना के साए में आम नागरिकों की रातें कट रही हैं। राज्य में शांति बहाली की तमाम कोशिशें सरकार की तरफ से हुई हैं, लेकिन सबकुछ बेनतीजा ही रहा। इस बीच खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला है और वह इस राज्य में बीते 29 मई से डेरा डाले हुए हैं।

Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

शांति बहाली और फिर से सबकुछ सामान्य करने की दिशा में अमित शाह यहां अधिकारियों और सभी समुदाय के लोगों के साथ ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। उनके इन प्रयासों में हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे भी शामिल हैं, जिससे वह लोगों में विश्वास बहाली की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, अमित शाह की ये कोशिशें किस हद तक कामयाब हुई हैं? मणिपुर की हिंसा के केंद्र में क्या है और अमित शाह का इस राज्य में पीस प्लान क्या है? आइए समझते हैं...

End of Feed