बंगाल चुनाव: तरकश में सियासी तीर सजा रही BJP,इस बार 'खेला होबे' या होगा 'खेल खराब', ममता के सामने बड़ी चुनौती

Mamata Banerjee : 2021 के विधानसभा चुनाव में 215 सीटें जीतने वाली ममता मानकर चल रही हैं कि इस बार का चुनाव आसान नहीं रहने वाला है। 37.97 फीसद वोटों के साथ 77 सीटें जीतने वाली भाजपा से उन्हें इस बार पिछली बार से ज्यादा टक्कर मिलने वाली है। भाजपा और टीएमसी के बीच वोट का अंतर 10 फीसदी है। यह कम नहीं तो बहुत ज्यादा भी नहीं है।

Mamata Banerjee : हरियाणा, महाराष्ट और फिर दिल्ली जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी का उत्साह और जोश चरम पर है। दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करते हुए उसने एक दशक से ज्यादा समय से सत्ता में जमे अरविंद केजरीवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुफ्त की योजनाओं के जरिए केजरीवाल ने दिल्ली में अपने किले को इतना मजबूत बना लिया था कि उसे भेदना किसी के लिए टेढ़ी खीर माना जा रहा था लेकिन भगवा पार्टी ने अपने चुनावी चक्रव्यूह से न केवल केजरीवाल के गढ़ को धाराशायी किया बल्कि उनके जैसे मजबूत विपक्षी एवं क्षेत्रीय नेताओं को यह संदेश भी दिया कि क्षत्रप कितना भी मजबूत हो, सत्ता किसी के लिए स्थायी नहीं है, वह आनी और जानी है। दिल्ली की इस जीत के बाद भाजपा अपने अगले मिशन पर आगे बढ़ चुकी है। इस साल बिहार में और अगले साल बंगाल, असम में विधानसभा चुनाव हैं।

mamata banerjee

बंगाल में 2026 में होंगे विधानसभा चुनाव।

बंगाल में करीब डेढ़ दशक से सत्ता में हैं ममता

भाजपा के बारे में कहा जाता है कि चुनाव जीतने के बाद वह कभी आराम की मुद्रा में नहीं आती। चुनाव खत्म होने के साथ ही वह दूसरे राज्यों के चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट जाती है। चूंकि बिहार में एनडीए की सरकार और उसका मुकाबला राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन से होना है। यहां उसे अपनी सत्ता और सरकार का बचाव करना है तो बंगाल में उसे ममता बनर्जी को सत्ता चुनौती देनी है। दोनों ही काम आसान नहीं है। लेकिन यहां हम बात बंगाल की करेंगे जहां ममता बनर्जी की टीएमसी करीब डेढ़ दशक से सत्ता में बनी हुई है। 2021 के विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी लेकिन ममता को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक नहीं पाई। पूर्व में बंगाल ही एक ऐसा राज्य है जहां भाजपा अब तक कमल नहीं खिला पाई है। यह कसक उसके दिल में है। चुनावी अखाड़े में इस बार ममता को पटकनी देने के लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अपने दिल्ली वाले जीत के फॉर्मूले को वह यहां भी लागू कर रही है।

End of Feed