Cyclone Biparjoy चक्रवात का नाम कैसे पड़ा 'बिपरजॉय', जानिए किस देश ने दिया यह नाम

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 12, 2023, 01:29 PM IST

Cyclone Biparjoy : चक्रवात के नाम दिलचस्प होते हैं। इनका नामकरण अलग-अलग देश करते हैं। इस बार इस चक्रवात का नामकरण बांग्लादेश ने किया है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के मुताबिक प्रत्येक चक्रवात संगठन की ओर से दिए गए वर्णानुक्रम नाम से पहचाना जाता है।

Cyclone Biparjoy : अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’प्रचंड रूप ले चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि यह 15 जून को गुजरात के कच्छ तट पहुंच सकता है लेकिन इसका असर अभी से दिखने लगा है। मुंबई एवं गुजरात के समुद्र में ज्वार उठने शुरू हो गए हैं। चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए सरकार की एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। गुजरात के कच्छ में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चक्रवात पर समीक्षा बैठक करेंगे।

Cyclone Biparjoy

अरब सागर से उठा है चक्रवात 'बिपरजॉय'।

किसने दिया 'बिपरजॉय' नाम?

चक्रवात के नाम दिलचस्प होते हैं। इनका नामकरण अलग-अलग देश करते हैं। इस बार इस चक्रवात का नामकरण बांग्लादेश ने किया है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के मुताबिक प्रत्येक चक्रवात संगठन की ओर से दिए गए वर्णानुक्रम नाम से पहचाना जाता है। ये नाम सदस्य देशों की ओर दिए जाते हैं। इस बार चक्रवात का नाम देने की जिम्मेदारी बांग्लादेश की थी।

End of Feed