Explained: 1985 का कनिष्क विमान हादसा, 329 लोगों की गई थी जान, कनाडा में धीमी जांच और कई चूकें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 20, 2023, 04:06 PM IST

कनाडा के इतिहास में आतंकवाद की सबसे घातक घटना थी कनिष्क विमान हादसा। 23 जून, 1985 को एयर इंडिया की उड़ान 182 'कनिष्क' आतंकी हमले का शिकार हुआ था।

1985 Kanishka Plane Bombing: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के संबंध तनावपूर्ण बन गए हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सीधे तौर पर निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंसियों पर लगाया है। इसके साथ ही उसने एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित भी कर दिया। भारत ने आरोपों को बेतुका बताते हुए जवाबी कार्रवाई में कनाडा के एक राजनयिक को भी देश छोड़ने का आदेश सुनाया। इस घटनाक्रम ने दोनों देशों के संबंधों को धरातल पर पहुंचा दिया है।

Kanishka plane crash

1985 का कनिष्क विमान हादसा

23 जून, 1985 का वो दिन

इसी सिलसिले में 1985 में एयर इंडिया के कनिष्क विमान हादसे को याद करना भी जरूरी हो जाता है। इस हादसे में 329 लोगों की जान गई थी। क्या था ये मामला, समझने की कोशिश करते हैं। कनाडा के इतिहास में आतंकवाद की ये सबसे घातक घटना थी। 23 जून, 1985 को एयर इंडिया की उड़ान 182 'कनिष्क' आतंकी हमले का शिकार हुआ था। बीच हवा में हवाई जहाज में धमाका हुआ जिसमें 329 लोग मारे गए थे। इनमें से अधिकतर कनाडाई नागरिक थे। इस मामले में कनाडा सरकार का रवैया बेहद आपत्तिजनक था और आरोपियों के प्रति उसका रुख बहुत नरम

End of Feed