टूट जाएगा कमलनाथ का तिलिस्म? छिंदवाड़ा में BJP ने रचा मजबूत 'चक्रव्यूह', समझिए कहां रणनीति बनाने में हुई नकुलनाथ से चूक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 2, 2024, 10:55 PM IST

Chhindwara Lok Sabha Seat: छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर से नकुलनाथ को टिकट दिया है। नकुलनाथ को यहां से टिकट तो मिल गया है, लेकिन जीत के रास्ते में कई कांटे हैं।

Chhindwara Lok Sabha Seat: इस बार का लोकसभा चुनाव कमलनाथ पर भारी पड़ता दिख रहा है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ एकलौते ऐसे नेता थे, जो 2019 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की इज्जत बचाने में कामयाब रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में एमपी में कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट जीतने में कामयाब रही थी। यह सीट कमलनाथ परिवार का गढ़ रही है। लेकिन इस बार बीजेपी इस गढ़ में सेंध लगाने की पूरी तैयारी करती दिख रही है। सीएम मोहन यादव खुद कमलनाथ के खिलाफ 'चक्रव्यूह' रच रहे हैं।

bjp chhindwara.

छिंदवाड़ा में खुद सीएम मोहन यादव ने संभाल रखी है BJP की कमान

End of Feed