इजराइल-हमास की जंग में ईरान को फायदा ही फायदा, पढ़िए अयातुल्ला खुमैनी की खतरनाक रणनीति!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 9, 2023, 11:13 PM IST

ईरान, इजराइल से सीधे नहीं उलझता है और न ही हमास को हमले का आदेश देता है। ईरान बस इसका फायदा उठाता है। उसे ट्रेनिंग देता है, हथियार देता और हमले के बाद खुशी जताता है।

इजरायल और फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच छिड़े युद्ध में केवल एक ही विजेता होगा। यह न तो इज़राइल है और न ही हमास। सबसे ज्यादा फायदा ईरान को होगा। ईरान की रणनीति इस बार इजराइल पर भारी पड़ने वाली है। इसकी कहानी शुरू होती है अल-अक्सा स्टॉर्म नामक एक ऑपरेशन से, जिसके तहत हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल में हजारों रॉकेट दागे। हमास और फलस्तीन के इस्लामिक जिहाद लड़ाकों ने जमीन, समुद्र और हवा से इजरायल में घुसपैठ की। सैकड़ों इसराइली मारे गए, 2,000 से अधिक घायल हुए और कई को बंधक बना लिया गया।

End of Feed