Iran-Israel War: सुलग चुकी है चिंगारियां, जंगी तैयारियां जोरों पर

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जंग कभी भी छिड़ सकती है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ईरान कब और कैसे इजरायल पर हमला बोलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • इजरायल और ईरान के बीच चरम पर तनाव
  • कभी भी शुरू हो सकती है जंग
  • इजरायल भी जवाब देने की तैयारी में

Iran-Israel War: पश्चिम एशिया जंगी मुहाने पर पहुंच चुका है, इस बात की तस्दीक खुद पेंटागन के आला अफसरों ने की। भारत समेत कई मुल्कों ने अपने अपने नागरिकों के लिए एहतियाती एडवायजरी जारी कर दी। बेहद नाज़ुक हालातों के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते रविवार (4 अगस्त 2024) अपने जंगी सिपहसालारों के साथ रायशुमारी की। अहम बात ये है कि इस्राइली एजेंसियों के पास पेंटागन से मिले इनपुट्स के अलावा कई पुख्ता सबूत है कि तेहरान की मिसाइलों का रूख़ इस्राइली सरजमीं की ओर है। माना ये जा रहा है कि इस मीटिंग का एजेंडा ये था कि ईरान की ओर से किसी तरह की कार्रवाई होने से पहले ही उसकी कमर तोड़ दी जाए।

Iran israel War

ईरान लगातार हनियेह की मौत के लिए इज़रायल को दोषी करार दे रहा है

End of Feed