क्या है भारत का स्वदेशी QRSAM एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम, भारत कैसे बना रहा अभेद्य सुरक्षा दीवार?

भारतीय सेना को 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाला नया एयर डिफेंस सिस्टम मिलने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जल्द ही एक नई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली के अधिग्रहण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

QRSAM Air Defence Missile System: पिछले एक दशक से भारत की रक्षा तैयारियों का असर अब साफ दिखने लगा है। भारत ने हथियार निर्माण और निर्यात में बड़ी सफलता हासिल की है। इसके साथ ही हथियारों के मामले में आत्मनिर्भरता को बढ़ाते हुए पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष में दुश्मन को धूल भी चटाई। जहां पाकिस्तान चीन और तुर्की के हथियारों के दम पर भारत को आंखें दिखा रहा था, भारत ने अधिकतर स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान का हर मंसूबा नाकाम करते हुए उसके वायुसेना को तगड़ी चोट पहुंचाई।

QRSAM

जानिए क्या है QRSAM

30,000 करोड़ रुपये की लागत

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना को 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाला नया एयर डिफेंस सिस्टम मिलने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जल्द ही एक नई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली के अधिग्रहण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी विमान, मिसाइल और ड्रोन हमलों को पूरी तरह नाकाम कर दिया था।

End of Feed