भारतीय सेना को मिला नया फौलाद, सिक्किम में VMIMS तैनात, इसकी ताकत देख बढ़ जाएगी चीन टेंशन

VMIMS एक प्रभावी मोर्टार सिस्टम है जिससे युद्ध के मैदान पर बेहतर गतिशीलता, सटीकता, गति और उच्च मारक क्षमता मिलती है। यह दुनिया की सबसे हल्की, पूरी तरह से डिजिटल, स्वचालित मोर्टार प्रणाली है...

Indian Army Deploys VMIMS: सिक्किम में व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम (VMIMS) की तैनाती के साथ ही भारतीय सेना को एक नया फौलाद मिला है। इससे सीमा पर सेना की ताकत में भारी इजाफा हुआ है और दुश्मन के किसी भी दुस्साहस तो मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है।

VMIMS

व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम (Photo: Indian Army)

इसकी ताकत और खासियतें ऐसी हैं कि पड़ोसी देश चीन की निश्चित तौर पर टेंशन बढ़ेगी। भारतीय सेना को सीमा पर नया फौलाद मिलने से सुरक्षा तो मजबूत हुई ही है, आत्मनिर्भरता की तरफ भी भारत ने मजबूत कदम बढ़ाया है। इस खास आर्मी व्हीकल मोर्टार सिस्टम को 26 जनवरी 2024 में राजपथ पर परेड के दौरान प्रदर्शित किया गया था।

End of Feed