India-Bangladesh: वीजा सस्पेंशन से लेकर विरोध प्रदर्शन तक, कैसे हर दिन के साथ खराब हो रहे भारत-बांग्लादेश के संबंध?

India-Bangladesh Ties: भारत-बांग्लादेश के रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं। उस्मान हादी की हत्या के बाद, ढाका ने 'अनचाही परिस्थितियों' का हवाला देते हुए भारतीयों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। नई दिल्ली द्वारा एक दिन पहले ऐसा ही किया गया था, जहां अब बांग्लादेश की यह जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है। पड़ोसी देश में एक हिंदू व्यक्ति की लिंचिंग को लेकर कोलकाता की सड़कों पर भी गुस्सा फूट पड़ा है।

India-Bangladesh Tension: 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाए जाने के बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में ये संबंध और भी खराब हो गए हैं। सोमवार (22 दिसंबर) को ढाका ने 'अनचाही परिस्थितियों' का हवाला देते हुए नई दिल्ली में अपने हाई कमीशन और त्रिपुरा में अपने मिशन में वीजा सेवाओं को सस्पेंड कर दिया।

भारत-बांग्लादेश

हर दिन के साथ खराब हो रहे भारत-बांग्लादेश के संबंध

मुश्किल हालातों में संबंध

यह कदम देश में फैली अशांति के बाद उठाया गया है। दरअसल यह सारा मामला 2024 में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार को हटाने वाले विरोध प्रदर्शनों में नेता रहे शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद शुरू हुआ। हालांकि, बात वीजा सस्पेंशन की करें तो भले ही यह कदम टेम्परेरी हो, लेकिन यह यह भी दिखाता है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते कितने मुश्किल हालातों में हैं।

End of Feed