महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक इंडिया गठबंधन के दल आमने-सामने, दोनों ही राज्यों में सीट बंटवारे पर फंसा पेच

Assembly Elections 2024: बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में 28 सीटों पर पेच फंसा हुआ है। इनमें से कई सीटों ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस, उद्धव शिवसेना और राकांपा तीनों दावे कर रहे हैं। बात इतनी भर नहीं है महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की चाहत करीब दर्जन भर सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में एक चरण में और झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
  • दोनों ही राज्यों में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर पेच फंसा हुआ है
  • महाराष्ट्र में करीब 28 सीटों पर गतिरोध बना हुआ है, जुबानी जंग जारी है

Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के बाद इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच एक बार फिर मुकाबला होने जा रहा है। यह हाई वोल्टेज मुकाबला महाराष्ट्र और झारखंड में है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी दोनों राज्यों में सीट बंटवारे पर पेच फंस गया है। महाराष्ट्र में एमवीए के घटक दल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना और राकांपा के बीच रस्साकशी चल रही है। कोई कम सीट लेने के लिए तैयार नहीं है। सीट बंटवारे पर फायदे का सौदा करने के लिए जोर-आजमाइश का दौर जारी है। नेता सीटों पर अपनी दावेदारी ज्यादा और दूसरों की कमजोर बता रहे हैं। महाराष्ट्र में उद्धव की शिवसेना तो कुछ ज्यादा ही आक्रामक तेवर दिखा रही है। महाराष्ट्र जैसा ही हाल झारखंड में भी दिखाई दे रहा है। यहां कांग्रेस, झामुमो और राजद में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है। सीटों बंटवारे पर बने गतिरोध को तोड़ने के लिए बैठकों और बातचीत का दौर चल रहा है।

hemant soren

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024

17 अक्टूबर को एमवीए की हुई मैराथन बैठक

अब सबसे पहले बात महाराष्ट्र की। यहां एमवीए यानी महा विकास अघाड़ी के दलों ने सीटों पर बने गतिरोध को दूर करने के लिए 17 अक्टूबर को मैराथन बैठक की। यह बैठक करीब 9 घंटे तक चली लेकिन कोई सीट बंटवारे पर कोई मान्य फॉर्मूला नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में 28 सीटों पर पेच फंसा हुआ है। इनमें से कई सीटों ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस, उद्धव शिवसेना और राकांपा तीनों दावे कर रहे हैं। बात इतनी भर नहीं है महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की चाहत करीब दर्जन भर सीटों पर चुनाव लड़ने की है। सीटों पर दावे और प्रादेशिक नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग को देखते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने यहां तक कह दिया कि सीट बंटवारा प्रदेश के नेताओं की वश की बात नहीं।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!