बनते ही बिखर गया इंडिया गठबंधन? बंगाल में ममता बनर्जी का 'एकला चलो रे' राग, केरल में भी 'खेला'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 20, 2024, 06:08 PM IST

INDIA Alliance Conflict: टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने शनिवार को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी को स्वीकार करना होगा अगर उसे पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के साथ सीट-आवंटन समझौता करना है तो राज्य में 'जमीनी हकीकत' का सामना करना होगा।

INDIA Alliance Conflict: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इंडिया गठबंधन बनने के साथ ही बिखरने लगा है। आम आदमी पार्टी के शांत होने के बाद अब भी तीन राज्यों में मामला खराब होता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में जहां ममता बनर्जी एकला चलो रे की तर्ज पर तैयारी में जुटी है, वहीं बिहार में नीतीश के फिर से एनडीए में जाने की सुगबुगाहट है, वहीं केरल में भी कांग्रेस और वाम दलों के बीच तनाव दिख रहा है।

india alliance

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर टूट की संभावना

End of Feed