होर्मुज के बिना तेल निर्यात कैसे करेंगे खाड़ी देश? क्या है वैश्विक अर्थव्यवस्था को बचाने वाला प्लान B, जानें सप्लाई के नए रास्ते

होर्मुज का विकल्प तलाशने की कोशिशें दशकों से चल रही हैं, लेकिन अब तक ये सब कागजी योजनाएं ही थीं। पहली बार इनकी असली अग्निपरीक्षा हो रही है।

ईरान युद्ध को शुरू हुए दो माह बीतने के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य अब भी लगभग पूरी तरह बंद पड़ा है। यहां से गुजरने वाले जहाजों की संख्या युद्ध-पूर्व की स्थिति के मुकाबले बेहद कम रह गई है। यही नहीं, 28 फरवरी से अब तक संघर्षविराम, नाकेबंदी और इसके पुन: बंद होने का जो दौर चला, उनसे टैंकर संचालकों का भरोसा बहाल नहीं हो सका है।

होर्मुज के विकल्प क्या?

होर्मुज के विकल्प क्या? (फोटो- AI)

सिर्फ तेल ही नहीं हीलियम और यूरिया का भी होता है परिवहन

होर्मुज को लंबे समय से दुनिया के सबसे अहम व्यापारिक गलियारों में से एक माना जाता रहा है। सामान्य दिनों में इस जलमार्ग से रोजाना करीब दो करोड़ बैरल कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद के साथ-साथ दुनिया के कुल तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) निर्यात का लगभग 20 प्रतिशत का परिवहन होता है। इतना ही नहीं, दुनिया के एक तिहाई हीलियम और उतनी ही मात्रा में खाद के रूप में इस्तेमाल होने वाले यूरिया का परिवहन भी इसी जलडमरूमध्य से होता है।

End of Feed