जब रॉ ने जनरल परवेज मुशर्रफ का फोन कर लिया था टेप, करगिल युद्ध पर दुनिया के सामने बेनकाब हो गया था पाकिस्तान

Parvez Muzaffar Phone Tape: भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ और उनके चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अजीज के बीच एक महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ता इंटरसेप्ट की थी। यह बातचीत पाकिस्तान की सेना की सक्रिय भागीदारी को स्पष्ट रूप से दर्शाती थी, जिससे भारत को पाकिस्तान के वास्तविक इरादों का पता चला।

Parvez Muzaffar Phone Tape: पाकिस्तान आज लंबी-चौड़ी बातें कर रहा है, भारत को मात देने का झूठा दावा कर रहा है। इनका हाल आज से ऐसा नहीं है, हर जंग में ये हारते हैं और अपनी किताबों में जीत की कहानियां पढ़ाते हैं। आपको आज एक ऐसा ही दिलचस्प घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, तब रॉ ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ, जो बाद में पाकिस्तानी के राष्ट्रपति बनें, उनका फोन टेप कर लिया था, वो भी तब जब मुशर्रफ बीजिंग में थे। मतलब चीन-पाकिस्तान दोनों को मात देते हुए रॉ ने ये कारनामा किया था। यह कहानी कारगिल युद्ध के समय की है।

End of Feed