कितना पुराना, कितना गहरा और कितना चौड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज? सभ्यताओं को जोड़ता है इसका इतिहास

Strait of Hormuz: हॉर्मुज जलडमरूमध्य का इतिहास हजारों साल पुराना है। प्राचीन काल से ही यह एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग रहा है, जिसने मेसोपोटामिया, सिंधु घाटी और अन्य प्राचीन सभ्यताओं को जोड़ा।

Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट तेल समृद्ध देशों को जोड़ने वाला एकमात्र समुद्री मार्ग है। फारस की खाड़ी (पश्चिम) ओमान की खाड़ी और अरब सागर (दक्षिण-पूर्व) से घिरी हुई है। ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य खूब चर्चा में रहा। युद्ध से पहले शायद कई लोगों ने इसका नाम भी कभी नहीं सुना होगा, लेकिन अब यह बेहद चर्चित हो गया है। होर्मुज की भौगोलिक विशेषताओं क्या-क्या हैं,यह कितना गहरा, चौड़ा और पुराना है, इसे लेकर आपको कुछ खास जानकारी दे रहे हैं।

Strait Of Hormuz

क्या होर्मुज का इतिहास जानते हैं आप?(AI Image)

इतिहास हजारों साल पुराना

हॉर्मुज जलडमरूमध्य का इतिहास हजारों साल पुराना है। प्राचीन काल से ही यह एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग रहा है, जिसने मेसोपोटामिया, सिंधु घाटी और अन्य प्राचीन सभ्यताओं को जोड़ा। तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से ही हॉर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग व्यापार के लिए किया जाता रहा है। तांबा, मसाले, मोती और अन्य कीमती वस्तुओं का व्यापार यहां से होता था।

End of Feed