क्या होता है Blood Money, शरिया लॉ के तहत कैसे होता है जान के बदले भारी रकम का भुगतान?

शरिया कानून में प्रतिशोध की अवधारणा को 'किसास' (Qisas) या 'आंख के बदले आंख' के सिद्धांत पर आधारित माना गया है। हत्या के मामले में इसका मतलब है कि पीड़ित के परिजन अपराधी के लिए सजा के तौर पर मौत की मांग कर सकते हैं।

What is Blood Money: यमन में एक हत्या के मामले में केरल मूल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन मुआवजा लेने के लिए सहमत हो सकते हैं जिसके बाद निमिषा की जान बच सकती है। इस मामले पर भारत में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई और केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा से बचाने के लिए ब्लड मनी (Blood Money) का भुगतान ही एकमात्र विकल्प बचा है। कई इस्लामी देशों में जारी न्याय प्रणाली, शरिया कानून के तहत इस तरह के भुगतान की इजाजत देती है जिसमें आरोपी मृतक के परिवार को बड़ा मुआवजा देता है। समझने की कोशिश करते हैं कि यह किस तरह काम करता है।

Blood money

क्या होता है ब्लड मनी जिसे देकर बच सकती है निमिषा प्रिया?

क्या है ब्लड मनी?

शरिया कानून में प्रतिशोध की अवधारणा को 'किसास' (Qisas) या 'आंख के बदले आंख' के सिद्धांत पर आधारित माना गया है। हत्या के मामले में इसका मतलब है कि पीड़ित के परिजन अपराधी के लिए सजा के तौर पर मौत की मांग कर सकते हैं। हालांकि, शरिया पीड़ित के परिजनों को 'दिया' (Diya), यानी मुआवजा या क्षतिपूर्ति देने की भी अनुमति देता है। इसी को ब्लड मनी कहा जाता है। 'दिया' की ऐसे मामलों में इजाजत है जहां पीड़ित के परिजन 'किसास' के अपने अधिकार को छोड़ देते हैं और ब्लड मनी के लिए समझौता करने पर सहमत हो जाते हैं। यह अधिकार पीड़ित के परिजनों को ही दिया जाता है और राज्य या सरकार द्वारा उनकी ओर से इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। 'दिया' के तहत मृतक के परिजन आरोपी से बड़ी रकम की मांग कर सकते हैं। निमिषा प्रिया को बचाने की कोशिशों के तहत मृतक तलाल अब्दो मेहदी के परिजनों से अपील की जा रही है कि वे ब्लड मनी यानी 'दिया' लेने के लिए सहमत हो जाएं। अलग-अलग देश, कानूनी क्षेत्राधिकार और पीड़ित की हैसियत के आधार पर 'दिया' की अलग-अलग रकम निर्धारित की जाती है।

End of Feed