एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के आने से केरल में BJP को कितना फायदा? 5 प्वाइंट में समझिए सियासी गणित

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 7, 2023, 04:24 PM IST

गुरुवार को कांग्रेस से नाराज चल रहे अनिल एंटनी, बीजेपी में शामिल हो गए। अनिल एंटनी का राजनीति में तो कद बड़ा नहीं है, लेकिन उनके पिता एके एंटनी कांग्रेस के बड़े नेता है, केरल में उनका अपना जनाधार है। हालांकि पिता साफ कर चुके हैं कि वो अंतिम दम तक कांग्रेस में ही रहेंगे।

केरल में बीजेपी काफी समय से अपने आप को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। वहां आज भी कम्युनिस्ट और कांग्रेस का वर्चस्व है।दोनों ही पार्टियों के पास अपना-अपना कोर वोट बैंक है। हालांकि अब बीजेपी इसमें जरूर सेंध लगाती दिख रहा है। कम से कम कांग्रेस के वोट बैंक में तो बीजेपी सेंध लगाती दिख रही है। बीजेपी में कांग्रेस नेता अनिल एंटनी शामिल हो चुके है, जिससे बीजेपी को काफी सियासी फायदा मिल सकता है। आइए समझते हैं कि कैसे अनिल एंटनी के कांग्रेस छोड़ने से बीजेपी को फायदा होगा।

ak antony, kerala bjp, anil antony

एके एंटनी के बेटे अनिल एटंनी के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य

  • पलट रहा पासा
गुरुवार यानि 6 अप्रैल को कांग्रेस के दिग्गज नेता और मनमोहन सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। कहा जा रहा था कि वो बीबीसी की पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर पार्टी के स्टैंड से खफा थे, इसलिए कुछ दिनों पहले उन्होंने कांग्रेस द्वारा दिए गए पदों से इस्तीफा दे दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद अनिल एंटनी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए बीजेपी में शामिल हो गए।

End of Feed