प्रचंड गर्मी ने निकाला दम, हीटवेव की चपेट में पूरा उत्तर भारत, आखिर क्यों अटक जाता है मॉनसून?

आसमान से पानी की बूंदों की जगह आग बरसने लगी और हीटवेव अपने चरम पर पहुंच गई। 29 जून के बाद से मॉनसून के जो कदम रुके अब तक यह आगे नहीं बढ़ा है। आखिर क्यों रुक गया है मॉनसून, इसे समझते हैं।

Why Monsoon Stalls: इस बार मॉनसून ने भले ही वक्त से पहले दस्तक दी हो, लेकिन इसने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लगा था कि इस बार जमकर बारिश होगी और गर्मी का वो दौर देखने को नहीं मिलेगा जिसे हर साल देशवासी झेलते हैं। मई के महीने में मौसम भी लगातार करवट लेता रहा और लोग भीषण गर्मी से बचे रहे। लेकिन जून का पहला सप्ताह आते-आते मौसम ने फिर गच्चा दिया और बारिश का दर्शन दुर्लभ हो गए। आसमान से पानी की बूंदों की जगह आग बरसने लगी और हीटवेव अपने चरम पर पहुंच गई। 29 जून के बाद से मॉनसून के जो कदम रुके अब तक यह आगे नहीं बढ़ा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम के हालात ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

Monsoon

जल्दी दस्तक देकर कहां अटका मॉनसून

29 मई से रुका हुआ मॉनसून 14 जून से बढ़ेगा

लेकिन मौसम विभाग ने कुछ दिनों बाद राहत की उम्मीद जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर सर्विसेज के अनुसार, 29 मई से रुका हुआ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 14 जून तक उत्तर की ओर फिर से बढ़ना शुरू कर सकता है। बारिश लाने वाला सिस्टम फिलहाल पश्चिम में मुंबई और पूर्व में सिक्किम-उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में सक्रिय है।

End of Feed