पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा क्यों है इतना खास? दोनों देशों के लिहाज से समझिए हर छोटी-बड़ी बात

Grand welcome to PM Modi in Mauritius: मॉरीशस में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। खुद पीएम नवीन रामगुलाम के साथ विपक्षी नेता, जज और 200 VVIP एयरपोर्ट पहुंचे। आखिर पीएम मोदी के इस दौरे का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी कितनी अहमियत है। दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी रिश्ते और कितने मजबूत हो सकते हैं। आपको इस रिपोर्ट में सबकुछ समझाते हैं।

Impact of PM Modi's Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का मॉरीशस में भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। समुदाय की महिलाओं ने ‘गीत गवई’ नामक पारंपरिक बिहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से पीएम मोदी का सम्मान किया। ‘गीत गवई’ एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत समूह है जो भारत के भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। आपको इस यात्रा से जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हैं।

Grand welcome to PM Modi in Mauritius

मॉरीशस में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ।

यात्रा का महत्व

मॉरीशस में 2015 के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद माननीय प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस में यह दूसरी राजकीय यात्रा है। इस अवसर को मनाने के लिए, भारतीय नौसेना का एक जहाज़ भी पोर्ट लुइस के दौरे पर पहुंचेगा। भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर सहित उनका एक मार्चिंग दस्ता, भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम और एनसीसी कैडेट की एक टीम भी इस समारोह में भाग लेगी।

End of Feed