क्या आप बनारसी हैं? बाबा विश्वनाथ का दर्शन हुआ आसान, मंदिर में काशीवासियों की होगी 'स्पेशल एंट्री'; जान लें नियम

Special Gift for Varanasi Residents: वाराणसी के शिवभक्तों को सावन के पहले बड़ी सौगात मिली है। अब काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों को अलग एंट्री मिलेगी। स्थानीय लोगों के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है। जिसके जरिए वो सुगमता पूर्वक बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। पढ़ें क्या है नियम...।

Kashi Vishwanath Mandir: क्या आप काशी के वासी है? अगर हां, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों के लिए अलग गेट का इंतजाम कर दिया गया है। सावन से पहले काशीवासियों को बड़ी सौगात मिली है। सावन में बाबा भोले का दर्शन पाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्तों का हुजूम देखने को मिलता है। बीते लंबे समय से ये मांग वाराणसी के स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। अब उनकी मांग मंजूर कर ली गई है। आपको इस लेख में सबकुछ तफसील से समझाते हैं।

Separate entry for Varanasi Residents in Kashi Vishwanath Mandir

अब काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों को मिलेगी अलग एंट्री।

सावन से पहले काशीवासियों को बड़ी सौगात

काशी के शिवभक्तों को सावन के पहले बड़ी सौगात मिली है। अब काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों की अलग एंट्री होगी। बनारस के स्थानीय लोगों के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। स्थानीय लोग काशीद्वार से होकर मंदिर में प्रवेश करेंगे। मंदिर के गेट नंबर 4 के पास अलग एंट्री पॉइंट बनाया गया है। मंदिर में काशीवासियों के लिए लंबे समय से अलग गेट बनाने की मांग उठ रही थी। मंदिर में भीड़ बढ़ने से काशीवासियों को दर्शन में परेशानी हो रही थी। अब बनारस के लोगों की इस मुश्किल का हल निकल गया है।

End of Feed