23 साल में पहली बार क्रैश हुआ LCA तेजस, जानें 5 बातें जो इस फाइटर प्लेन को बनाती हैं बेजोड़

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 13, 2024, 10:39 AM IST

Tejas Fighter Jet: विमान हादसे के समय फायरिंग रेंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई देशों के राजनयिक और सेना के अधिकारी मौजूद थे। विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तेजस ने अपनी पहली उड़ान 2001 में भरी थी।

Tejas Fighter Jet: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर में हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस समय हुआ जब यह पोकरण फायरिंग रेंज में चल रहे 'भारत शक्ति युद्धाभ्यास' में शामिल होकर अपने बेस पर लौट रहा था। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई है और वह एक हॉस्टल से जा टकराया। गनीमत यह रही कि इस हॉस्टल में कोई नहीं था। विमान का पायलट भी समय रहते प्लेन से सुरक्षित इजेक्ट कर गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Tejas fighter

हल्का लड़ाकू विमान है तेजस।

HAL ने किया है तेजस का निर्माण

विमान हादसे के समय फायरिंग रेंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई देशों के राजनयिक और सेना के अधिकारी मौजूद थे। विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तेजस ने अपनी पहली उड़ान 2001 में भरी थी और वायु सेना में वह 2016 में शामिल हुआ। पहली बार उड़ान भरने के बाद यह उसके साथ हुआ पहला हादसा है। तेजस का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड ने किया है। इसका निर्माण 1983 के लाइट कॉम्बैट एयरक्रॉफ्ट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुआ। तेजस की खासियत एवं इसकी बेजोड़ क्षमताओं को देखते हुए फिलिपींस, अर्जेंटीना, नाइजीरिया और मिस्र जैसे देश इसे खरीदना चाहते हैं।

End of Feed