Explained: कौन हैं कुकी और मैतेई, दोनों कैसे बने एक दूजे के जानी दुश्मन? सारा विवाद समझिए

Kuki vs Meitei: मणिपुर के हालात फिलहाल कैसे हैं? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुकी और मैतेई कौन हैं और इन दोनों समुदायों के बीच का असल विवाद क्या है? आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि दोनों में से कौन सियासी रूप से मजबूत हैं।

Manipur Violence Explained: जातीय हिंसा की आग में मणिपुर को जलते सारे देश ने देखा। तमाम राजनीतिक ने इसका मुद्दा जमकर उठाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कुकी और मैतेई समुदाय कौन हैं और इन दोनों के बीच आखिर असल विवाद क्या है। मणिपुर का सबसे बड़ा समुदाय- मैतेई है, जिसका सूबे की राजधानी इंफाल में प्रभुत्व माना जाता है। वहीं कुकी पहाड़ी जनजातियों में से एक है। आपको इस लेख में दोनों के बीच छिड़े विवाद से जुड़ी हर छोटे-बड़े पहलुओं से रूबरू करवाते हैं।

Meitei vs Kuki in Manipur

मणिपुर में कुकी और मैतेई विवाद की वजह समझिए।

मैतेई समुदाय कौन है?

मणिपुर का सबसे बड़ा समुदाय मैतेई ही है, जिसका राज्य की राजधानी इंफाल में बड़ा प्रभुत्व माना जाता है। आमतौर पर इन्हें ही मणिपुरी कहा जाता है। मैतेई की जनसंख्या का जिक्र किया जाए, तो 2011 की जनगणना के अनुसार मणिपुर की आबादी का 64.60 फीसदी हिस्सा मणिपुरी यानी मैतेई का है। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी संख्या होने के बावजूद मणिपुर की भूमि के करीब 10 फीसदी हिस्से पर ही उनका कब्जा है। इस समुदाय के ज्यादातर लोग हिंदू हैं, जबकि कुकी और नागा मुख्य रूप से ईसाई हैं। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक साल हिंदुओं और ईसाइयों की मणिपुर में आबादी करीब 41 फीसदी है।

End of Feed