एलन मस्क ने तो राजनीति में एंट्री का ऐलान कर दिया, लेकिन US में राजनीतिक पार्टी बनाना नहीं है आसान, सामने हैं चुनौतियां ही चुनौतियां

एलन मस्क दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से खफा होकर राजनीति में उतरे हैं। मस्क और ट्रंप के बीच पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक तौर पर वार पलटवार देखने को मिल रहा था, जिसके बाद अब मस्क अमेरिका पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन मस्क का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहने वाला है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियां को चुनौती देना आसान नहीं है।

कहते हैं कि सत्ता का पावर ही कुछ ऐसा होता है कि खास से खास नाराज हो जाते हैं, छोड़ कर चले जाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मस्क भी इसी रास्ते पर हैं। पहले कार्यकाल के बाद डोनाल्ड ट्रंप की जिस तरह से व्हाइट हाउस से विदाई हुई थी, उससे कोई कह नहीं सकता था कि ट्रंप कभी दोबारा राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होंगे, लेकिन ट्रंप न सिर्फ खड़े हुए, बल्कि जीते भी, राष्ट्रपति भी बने। ट्रंप को दोबारा सत्ता में लाने में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का बड़ा हाथ है। ट्रंप और मस्क की दोस्ती ऐसी रही कि मस्क ने फंड जुटाने से लेकर चुनावी प्रचार तक में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप के साथ हर कदम पर खड़े रहे। बाइडन सरकार की नाराजगी को झेला। अब जब ट्रंप सत्ता में आ चुके हैं, उसके कुछ ही महीनों में एलन मस्क न सिर्फ व्हाइट हाउस से बाहर हो चुके है, बल्कि खुलेआम ट्रंप के साथ दुश्मनी का ऐलान भी कर दिया है। राजनीति में एंट्री की घोषणा भी कर दी है।

End of Feed